जहानाबाद, अक्टूबर 13 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाने के पुलिस ने एन एच 139 स्थित हसनपुर मुख्य सड़क किनारे गोदाम से पटाखा बरामद किया है। गोदाम से 26 कार्टन अवैध पटाखा जप्त किया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि बद्री कुमार अपने गोदाम में अवैध पटाखा छुपा कर रखे हुए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान गोदाम में छुपा कर रखे हुए 26 कार्टन अवैध पटाखा जब्त किया गया है। साथ ही बद्री कुमार को गिरफ्तार करके थाना लाया गया है। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि बद्री कुमार के गोदाम से जप्त अवैध 26 कार्टून पटाखा का बाजार मूल्य लागत 5 लाख से अधिक है। उन्होंने बताया कि इस मामले में सदर थाना में नामजद केस दर्ज किया गया है एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सदर थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.