जहानाबाद, फरवरी 3 -- 36 करोड़ की राशि से औद्योगिक क्षेत्र का किया जाना है निर्माण कृषि क्षेत्र में चौथे कृषि रोड मैप से सिंचाई व विकास को गति मिलेगी अरवल, निज प्रतिनिधि। चालू सत्र में वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 50 लाख करोड़ की राशि निवेश करने की घोषणा से जिले में उद्योग खुलने का रास्ता साफ हो गया है। निवेश होने पर लोग अपने-अपने उद्योग खोलेंगे जिससे बेरोजगार युवकों को रोजगार का अवसर तो प्राप्त होगा ही इसके साथ ही साथ जिले के आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो सकती है। रोजगार के लिए युवकों को पलायन पर नियंत्रण होगा तथा घर में ही युवको को नौकरी करने का अवसर प्रदान होगा। हालांकि जिले में कई माह पहले से ही औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए 257 एकड़ भूमि का चयन कर लिया गया है। जिसमें सरकार की अपनी भूमि 170 एकड़ 57 डिसमि...