जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- अरवल, निज संवाददाता। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार पांडे की अदालत ने पुलिस बर्बरता के मामले में आरोपित अरवल के अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक कृति कमल समेत अन्य पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ अजमानतीय वारंट जारी किया है। इस संबंध में अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि करपी थाना क्षेत्र के करवा हंकार गांव निवासी परिवादनी तनिषा सिंह के द्वारा न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया गया था। जिसमें पुलिस पदाधिकारियों पर घर का दरबाजा तोड़कर महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। पूर्व में न्यायालय ने इस मामले में गैर-जमानती धाराओं के तहत सम्मन एवं जमानतीय वारंट भेजने का आदेश दिया था। जिसका तामिला पश्चात भी आरोपियों की ओर से न्यायालय में उपस्थिति नहीं दी गई। इसके बाद न्यायालय ने अगला कानूनी कदम उठाते ...