मधुबनी, दिसम्बर 5 -- मधेपुर/झंझारपुर,निसं/निप्र। अररिया संग्राम थाने की पुलिस ने मधुबनी जिला अंतर्गत टॉप-10 के वांछित एक 17 वर्षीय नाबालिग अपराधी को धर-दबोचा। उसकी गिरफ्तारी अररिया संग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा रेलवे स्टेशन के पास से गुरुवार रात की। धराया 17 वर्षीय नाबालिग अपराधी लौकही थाने के एक गांव के निवासी हैं। यह कार्रवाई अररिया संग्राम थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा तथा एसआई सह केस अनुसंधानक चंदन कुमार ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। यह जानकारी अररिया संग्राम थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा ने दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि धराया 17 वर्षीय नाबालिग अपराधी फिलहाल अररिया संग्राम थाना में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर 16/25 में अप्राथमिकी आरोपी के तहत वांछित था। इसी केस में उसकी गिरफ्तारी हुई है। थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.