अररिया, फरवरी 7 -- अररिया, वरीय संवाददाता भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त निर्देश के आलोक मे गुरूवार को जिले के आदर्श मवि बारा मानिकपुर में मध्याह्न भोजन योजना (पीएम पोषण) से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का निर्माण किया गया। खास बात ये कि एमडीएम से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म निर्माण के लिए राज्य स्तर पर केवल दो जिले का चयन किया गया था। एक अररिया व दूसरा पूर्णिया। गुरूवार को अररिया में व शुक्रवार को पूर्णिया में डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण किया गया। बताया गया कि तिथि भोजन में लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण ही एमडीएम निदेशालय की ओर से इन दो जिलो का ही चयन किया गया था। इधर डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म निर्माण को लेकर गुरूवार को राज्य स्तरीय टीम आदर्श मवि बारा मानिकपुर पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों की जानकार...