अररिया, जनवरी 9 -- अररिया, वरीय संवाददाता शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता परिषद के नगर मंत्री मनीष कुमार ने की। बैठक में पांच जनवरी को गोपालगंज में संपन्न हुए प्रदेश अधिवेशन तथा आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख सह पूर्णिया विश्वविद्यालय सिंडिकेट सदस्य प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी एबीवीपी के आदर्श पुरुष हैं। उनकी जयंती को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे भारत में धूमधाम से मनाई जाती है। विभिन्न इकाइयों में भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि आगामी 12 जनवरी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.