निज संवाददाता, मार्च 22 -- बिहार के अररिया जिले में एसटीएफ के एनकाउंटर में कुख्यात लुटेरा चुनमुन झा ढेर हो गया। शनिवार अहले सुबह हुई मुठभेड़ में चुनमुन झा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था। अररिया सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह पूर्णिया के चर्चित तनिष्क शोरूम लूटकांड में वांछित था। उसका एक साथी मौके से भाग निकला। एनकाउंटर में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास शनिवार तड़के हुई। मुठभेड़ में एसटीएफ और पुलिस के 4 जवान घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया तनिष्क शोरूम लूट कांड के वांछित अपराधी चुनमुन झा महीनों से फरार चल रहा था। एसटीएफ और अररिया पुलिस को जानकारी मिली कि वह नरपतगंज के थलहा के पास छिपा हुआ है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.