अररिया, फरवरी 24 -- अररिया/ कुर्साकांटा, हिटी भारत सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरूवार 26 फरवरी को अररिया आ रहे हैं। यहां वे प्रशासनिक सह आवासीय भवन के उद्घाटन के साथ-साथ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद वे पूर्णिया के लिए रवाना हो जाएंगे। इसकी पुष्टि जिला जनसंपर्क पदाधिकारी चन्द्रशेखर यादव ने की। बताया कि 26 फरवरी की सुबह गृहमंत्री श्री शाह हैलीकाप्टर से किशनगंज से सिकटी के लेटी एसएसबी कैंप के पास बने हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां वे आठ करोड़ की लागत से बने आधुनिक सुविधाओं से लैस एसएसबी के नवनिर्मित प्रशासनिक व आवासीय भवन का उद्घाटन करेंगे। फिर एसएसबी अधिकारियों से रूबरू होंगे। इसके बाद गृह मंत्री हैलीकाप्टर से अररिया पुलिस लाइन में बने हैलीपैड पर उतरेंगे। पुलिस लाइन से वे कड़ी सुरक्षा के बीच गाड़ी से समाहरणालय स्थित परमान सभा...