अररिया, दिसम्बर 1 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया जिला क्रिकेट संघ (एडीसीए) द्वारा आयोजित अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग मैच (कांसम ट्रॉफी) 2025-26 का उद्घाटन रविवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। इसके लिए आमंत्रण पत्र जारी कर सभी संबंधित गणमान्य व्यक्तियों, खेलप्रेमियों और क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अजय झा, पूर्व अंचल निरीक्षक अररिया बिरेन्द्र कुमार राय, एचएमटी चेयरमैन तथ जिला क्रिकेट संघ पटना के सचिव आशुतोष कुमार मौजूद रहेंगे। इनके अलावा जिले के कई खेल प्रतिनिधि, खिलाड़ी और क्रिकेट प्रशिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। एडीसीए के सचिव प्रवीण कुमार विश्वास (सागर) ने बताया कि यह लीग युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और बड़े...