अररिया, नवम्बर 29 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया जिला क्रिकेट संघ (बिहार क्रिकेट संघ से संबद्ध) के तत्वावधान में कॉनसैम ट्रॉफी जिला लीग अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप 2025-26 का शुभारंभ आगामी 1 दिसंबर से होने जा रहा है। प्रतियोगिता 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट में जिले की पाँच प्रमुख अंडर-16 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच एक दिसंबर सोमवार को जयेश क्रिकेट अकादमी, फारबिसगंज और जिला क्रिकेट अकादमी अंडर-16, अररिया के बीच खेला जाएगा। लीग चरण में कुल 10 मैच खेले जाएंगे। इन मैचों के अंकों के आधार पर शीर्ष दो टीमें फाइनल मुकाबले में प्रवेश करेंगी। फाइनल 13 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। अररिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास और मानद सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.