अररिया, फरवरी 24 -- अररिया,निज संवाददाता नगर परिषद अररिया व सदर अस्पताल अररिया के संयुक्त तत्वावधान में नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रराज प्रकाश सहित कार्यालय कर्मियों ने रक्तदान किया। इसके अलावे वार्ड पार्षद व शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आकाश कुमार भी मौजूद थे। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि रक्तदान करना जीवनशैली में शामिल होना चाहिए।रक्तदान कर समय रहते हम जरूरतमंदों की मदद कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.