अररिया, फरवरी 3 -- अररिया, वरीय संवाददाता सोमवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया की ओर से चयनित किए हुए छह अतिथि शिक्षकों ने अररिया कॉलेज, अररिया में अपना योगदान समर्पित किया। अतिथि शिक्षकों में वनस्पति विज्ञान विभाग में डॉ. लालकृष्ण, जंतु विज्ञान विभाग में डॉ. किम्मी कुमारी, वाणिज्य विभाग में डॉ. नेहा कुमारी, समाजशास्त्र विभाग में डॉ. उमेश कुमार, राजनीति विज्ञान विभाग में डॉ. विभा कुमारी, तथा इतिहास विभाग में डॉ. प्रभात कुमार सिंह शामिल हैं। ध्यातव्य है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया द्वारा अररिया कॉलेज के लिए विभिन्न विभागों में अतिथि शिक्षकों को चयनित कर योगदान के लिए भेजा गया है इसमें सोमवार को छह अतिथि शिक्षकों ने अपना योगदान किया। प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) रामदयाल पासवान ने अतिथि शिक्षकों के योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त की तथ...