अररिया, मार्च 24 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार दिवस पर हाई स्कूल प्रांगण अररिया में आयोजित अररिया की आवाज सीनियर प्रतियोगिता में अररिया प्रखंड के शरणपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी मणिभूषण भारद्वाज पिता विनय कुमार झा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव का मान बढ़ाया हैं। प्रथम स्थान आने पर मुख्य अतिथि आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने मणिभूषण को प्रश्त्रिर पत्र देकर सम्मनित किया। उनके इस सफलता पर केएन इंटर कॉलेज व केएन डिग्री कॉलेज बखरी कुर्साकांटा के संस्थापक प्रो त्रिलोक नाथ झा ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में अधिवक्ता सुशील झा, नारायण झा, जगन्नाथ झा, जगतानन्द झा आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.