भागलपुर, फरवरी 19 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मैंस में 99.481 पर्सेंटाइल हासिल कर कुमार हर्ष ने परिवार और सामाज का नाम रौशन किया है। उनके इस सफलता से परिवार सहित गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है। हर्ष के पिता सत्येन्द्र पाठक र्कापालक अभियंता और दादा नरेन्द्र पाठक वीरपुर कॉलेज के प्राचार्य रहे। जबकि मां प्रो ज्योति कुमारी केएन डिग्री कॉलेज बखरी में रसायन विभाग में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। हर्ष सुपौल जिला के चैनपुर का रहने वाला है। हर्ष अररिया महाविद्यालय अररिया के फाउंडर शिक्षक प्रो विश्व नाथ झा के नाती हैं। हर्ष ने बताया कि जेईई मैंस में यह उनका दूसरा प्रयास है। प्रथम प्रयास में उन्होंने 97.98 पर्सेंटाइल प्राप्त किया था। बधाई देने वालों में केएन डिग्री कॉलेज बखरी के प्राचार्य प...