भागलपुर, फरवरी 5 -- अररिया, निज प्रतिनिधि। विश्व कैंसर दिवस पर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने पोस्टर और बैनर के जरिए लोगों को कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया। सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डा राजेंद्र कुमार ने बताया कि बदलते जीवन शैली और खान-पान के कारण हर वर्ग के लोग अब कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। सबसे अधिक मुख कैंसर के मरीजों में इजाफा हो रहा है। खैनी, बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला आदि के सेवन से मुख कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान लोगों को स्तन कैंसर और सरवाइकल कैंसर से बचाव के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक मुख में नहीं भरने वाला घाव, गाल, जीभ, होंठ पर सफेद दाग आदि कैंसर के प्रारंभिक लक्षण हैं। अगर इस तरह के लक्षण दिखे तो उसे नजर अंदाज नहीं करें और तुरंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.