भागलपुर, नवम्बर 29 -- फारबिसगंज । एक संवाददाता प्रखंड के परवाहा बाजार स्थित चावल कारोबारी मुकेश केशरी उर्फ बम केशरी की दुकान से शुक्रवार की संध्या एक युवक ने रुपये से भरा गल्ला उठाकर फरार हो गया। इस संबंध में पीड़ित चावल कारोबारी मुकेश केशरी ने परवाहा पुलिस कैप में शिकायत दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि वे अपनी चावल दुकान में दुकानदारी कर रहे थे, इसी बीच वे लघुशंका करने बगल में चले गये। दुकान में कोई नहीं था,इसी दौरान एक युवक दुकान में प्रवेश कर गल्ला लेकर फरार हो गया। बताया कि गल्ले में नगद 45 हज़ार रुपये की राशि थी, जो दिन भर की बिक्री से प्राप्त हुई थी। खास बात की घटना की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान...