भागलपुर, फरवरी 14 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने गुरुवार शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर बिलातीबाड़ी के समीप बाइक पर लदे तीन बोरी से 360 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर तस्कर व लाइनर अपने-अपने बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे। इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक अमित राज के बयान पर पलासी थाना में दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें सिकटी थाना क्षेत्र के सिंघिया निवासी रफीक व सलमान को आरोपित किया गया है। दर्ज मामले में बताया गया कि गुरुवार को गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति शराब लेकर बाइक से मनीर चौक होते हुए बिलातीबाड़ी आ रहा है। इसमें रफीक की बाइक पर बोरी में शराब लदा है। जबकि सलमान अपनी बाइक से आगे - आगे लाइनर का काम करते हुए बढ़ रहा है। जब पुलिस टीम के साथ बिलातीबाड़ी चौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.