अररिया, जून 16 -- अररिया, संवाददाता। सूबे के उद्योग मंत्री सह प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा शनिवार शम जिले के हड़िया पंचायत स्थित ऋषिदेव टोला में डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला विशेष विकास शिविर में शामिल हुए। इस दौरान जिला पदाधिकारी अनिल कुमार भी उपस्थित थे। इस विशेष विकास शिविर में बिहार सरकार के 17 विभाग के 22 योजनाओं के लाभुकों को सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री मिश्रा ने स्थानीय टोला का भ्रमण कर लोगों से संवाद कर उन्हें प्राप्त हो रही सेवाओं का फीडबैक भी प्राप्त किया। मौके पर डीएम ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से सरकार हर टोला- हर परिवार-हर सेवा के मूलमंत्र के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवाओं को पहुंचा रही है। मौके पर संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.