भागलपुर, अक्टूबर 11 -- जोगबनी । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमापार नेपाल पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 211 ग्राम व 30 मिली ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया तीनों से पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनरुवा नगर पालिका-4 स्थित बसपार्क चौक से 197 ग्राम 6 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के प्रवक्ता डीएसपी योगराज खातीवाड़ा के अनुसार यह कार्यवाही जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी व अस्थायी पुलिस चौकी, बसपार्क इनारुवा से तैनात पुलिस बल ने संयुक्त रूप से की है। बताया गया कि चेकिंग के दौरान इनरुवा नगर पालिका-4 निवासी 33 वर्षीय कृष्ण कुमार मेहता से 197 ग्राम 6 मिलीग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया। गिरफ्तार मेहता का जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी में रखकर आगे का अनुसंधान किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.