भागलपुर, जनवरी 20 -- पलासी (ए.सं.)। पलासी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बलुआ कलियागंज वार्ड नंबर 12 के एक घर से बीयर सहित 15 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। इस क्रम में एक व्यक्ति को भी दबोचा गया। गिरफ्तार कारोबारी जय प्रकाश यादव साकिन बलुआ कलियागंज का रहने वाला है। इस मामले में अवर निरीक्षक सियाराम महतो के बयान पर पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बीती रात गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बलुआ कलियागंज वार्ड नंबर 12 निवासी जयप्रकाश यादव कहीं से शराब लाकर बेचने के फिराक में है। पुलिस टीम उनके घर पर पहुंची, तो तलाशी के दौरान उनके घर से अलग-अलग जगहों पर रखा एक बोतल बीयर व 14 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। इस क्रम में जय प्रकाश यादव को भी दबोचा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि...