अररिया, जुलाई 7 -- भरगामा, निज संवाददाता। भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को कालाजार खोज अभियान के तहत ग्रामीण चिकित्सकों को प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। पीरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में 25 ग्रामीण चिकित्सक सहित आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दी गई। प्रशिक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. संतोष कुमार एवं पीरामल फाउंडेशन के से आए प्रशिक्षकों के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. संतोष ने कालाजार जैसे खतरनाक बीमारी के बारे में बारीकी से जानकारी देते हुए कहा यदि किसी व्यक्ति को 15 दिन से ऊपर बुखार आ रहा हो, शरीर का वजन कम रहा हो, भूख नहीं लग रही हो , पेट फूल रहा हो तो वैसे मरीजों को ग्रामीण चिकित्सक अपने क्षेत्र के लक्षण वाले मरीजों को तुरंत...