अररिया, जुलाई 18 -- अररिया, निज संवाददाता। एक अगस्त 2025 से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली नि:शुल्क देने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार का निर्णय ऐतिहासिक है। एनडीए सरकार के इस निर्णय से राज्य के 1.67 करोड़ परिवारों को सीधा लाभ पहुंचाएगा।बल्कि आर्थिक रूप से भी लाखों लोगों को राहत देगा। यह बातें बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायिक आयोग के सदस्य आलोक कुमार भगत ने प्रेस बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने मुफ्त बिजली देने के साथ ही निर्णय लिया है कि आने वाले तीन वर्षों में हर घर की छत या नजदीकी सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर दस हजार मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। अत्यंत निर्धन परिवारों के लिए यह संयंत्र पूरी तरह राज्य सरकार खुद लगाएगी।आलोक भगत ने कहा कि यह दूरदर्शी पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.