भागलपुर, जनवरी 5 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने एक गांव से गायब 22 वर्षीया महिला को 12 दिन बाद अररिया से सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही महिला को भगा कर ले जाने वाले युवक को भी हिरासत में लिया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से 24 दिसंबर की रात्रि महिला गायब हो गई थी। दूसरे दिन सुबह में परिजन को गायब होने की जानकारी मिली थी। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया, लेकिन नहीं पता था। बाद में गायब महिला के ससुर के द्वारा अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया था। पुलिस के द्वारा भागी महिला एवं भागा कर ले जाने वाले युवक को अररिया से बरामद किया गया। थानेदार ने बताया कि महिला का 183 बीएनएसएस के तहत सोमवार को न्यायालय में बयान के लिए भेजा गया है। जबकि बौंसी थाना क्षेत्र के नंदनपुर निवासी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.