अररिया, जुलाई 16 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सत्र 2025-27 के लिए राज्य के इंटर कॉलेज व प्लस टू उच्च विद्यालय में 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए द्वितीय चयन सूची मंगलवार को जारी कर दिया गया है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि विद्यार्थी द्वितीय चयन सूची में चयनित सभी विद्यार्थी 19 जुलाई तक अपने आवंटित इंटर कॉलेज व प्लस टू उच्च विद्यालय में नामांकन ले सकेंगे। जिस विद्यार्थी का चयन द्वितीय चयन सूची में किसी शिक्षण संस्थान में नहीं होता है तो वेसे विद्यार्थी दिनांक 19 जुलाई तक नया विकल्प या पूर्व के विकल्प में परिवर्तन कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.