भागलपुर, जुलाई 28 -- अररिया, निज प्रतिनिधि सावन की तीसरी सोमवारी पर जिले के विभिन्न शिवालयों में पूजन को शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बोल बम व हर-हर महादेव के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। शिव भक्तों ने विधि विधान के साथ जलाभिषेक कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। तीसरी सोमवारी को लेकर शिवालयों में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। शहर के बाबा खड़गेश्वरनाथ शिव मंदिर, बस स्टैंड शिव मंदिर, पीडब्ल्यूडी शिव मंदिर, माता स्थान शिव मंदिर, ठाकुरबाड़ी स्थित शिवालय, जलेश्वर नाथ शिव मंदिर, खरैया बस्ती शिव मंदिर, अररिया आरएस स्थित शिवालय सहित मदनपुर स्थित मदनेश्वर मंदिर, कुर्साकांटा का सुन्दरनाथ धाम, रानीगंज के बसैटी शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में तीसरी सोमवारी पर पूजा अर्चना के लिये शिव भक्तों भी खासी भीड़ दिखी। मंदिरों में बेल पत्र व गंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.