भागलपुर, फरवरी 19 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पांचवे दिवस गुरुवार को ऐतिहासिक धर्मस्थल सुन्दरनाथ धाम में लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक-पूजा किया। भारतीय क्षेत्र के अररिया, पूर्णियां, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, भागलपुर के अलावे नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम आए। लोग जय बाबा सुन्दरनाथ धाम, हर-हर महादेव, बोल-बम के गगन भेदी जयकारा लगा रहे थे। महंथ सिंघेश्वर गिरि ने बताया कि प्रात: साढ़े चार बजे से शाम चार बजे तक शिव भक्त जलाभिषेक करते रहे। सुंदरी मठ न्यास समिति के एचके सिंह, रामदेव सरदार, रामप्रसाद शर्मा, मनोज भगत, श्याम राम व भानू सिंह, छोटू कुमार साह, अजय मंडल, नयन भगत, संजय दास, निरंजन मंडल, झमेली शर्मा, बिहारी शर्मा, परशुराम पासवान, शंकर सिंह आदि भक्तों को सुविधा देने में लगे रहे। मंदिर समित...