अररिया, जुलाई 23 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज आईटीआई के सामने हाईवे स्थित सीताधार पुल के एप्रोच स्लैब धंसने से आवागमन प्रभावित हो गया है। हालांकि युद्ध स्तर पर रिपेयरिंग का कार्य जारी है। तब तक सर्विस लेन से वाहनों को गुजरना पड़ रहा है। हालांकि यह पुल काफी पुराना है और प्रत्येक वर्ष इस पर मेंटेनेंस के तहत कार्य होता रहा है। इस संबंध में एनएचएआइ पूर्णिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पुल के एप्रोच कनेक्ट के पास एप्रोच स्लैब होता है जो मिट्टी पर रखा जाता है। यह मेंटेनेंस वर्क है। बारिश से थोड़ा स्लैब के दबने से झटका लग रहा था। खासकर छोटी बहनों को झटका महसूस होता है लिहाजा इन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। दो दिनों के अंदर कार्य पूरा हो जाएगा और आवागमन चालू हो जाएगा। जब तक बगल के सर्विस लेन होकर गाड़ियां गुजर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.