अररिया, जुलाई 11 -- बथनाहा, एक संवाददाता। गुरुवार को रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के दिशा-निर्देश में बथनाहा मुख्यालय स्थित चिकित्सालय में सदर अस्पताल अररिया की एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन पर कमांडेंट श्री विक्रम ने कहा कि सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान महादान है। इससे बड़ा कोई दान नहीं, क्योंकि यह किसी का जीवन बचाने का सबसे बड़ा जरिया है। रक्तदान करके हम किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं, उसे नया जीवन दे सकते हैं। रक्तदान शिविर में वाहिनी के 13 कार्मिकों ने रक्तदान किया। इस शिविर में सदर अस्पताल अररिया की मेडिकल टीम से जितेन्द्र प्रसाद नोडल चिकित्सा पदाधिकारी, नाजिया प्रवीण, बादल कुमार साह, मो.इसमाईल, नितेश कुमार, सुनील कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.