भागलपुर, जनवरी 15 -- बथनाहा, एक संवाददाता। बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं सादगी की मिसाल रहे स्वर्गीय सरयू मिश्र की 106वीं जयंती गुरुवार को श्रद्धा, सम्मान और संकल्प के साथ मनाई गई। भद्रेश्वर स्थित उनके स्मारक स्थल पर सरयू मिश्र मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास, ट्रस्ट संचालक शंभू नाथ मिश्र, अशोक मिश्रा, पूर्व प्रधानाध्यापिका इंदिरा मिश्रा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, जिलाध्यक्ष शाद अहमद, कांग्रेस नेता शंकर प्रसाद साह, श्रीकुमार ठाकुर, दिलीप पासवान, भाजपा नेता प्रताप नारायण मंडल, फारबिसगंज नगर परिषद के उपमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.