अररिया, जून 9 -- नरपतगंज, ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बड़हरा पंचायत के वार्ड 11 में शनिवार देर रात शादी में पहुंचे गांव के ही दो पक्ष आपस में उलझ गये। दोनो के बीच पहले से रंजिश थी। दोनो पक्षों के बीच मारपीट होने से वहां अचानक अफरातफरी मच गयी। इस दौरान माहौल खराब होते देख शादी के लिए पहुंचे दुल्हा व बाराती लौटने लगे। ग्रामीण व रिश्तेदार भी भागने लगे। इधर शादी के लिए पहुंचे बारात लौटते देख कुछ लोगों ने दूल्हे वर पक्ष के लोगों को रोक लिया। फिर नरपतगंज पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस के पहुंचने के बाद बाराती को दरबाजा लगाया गया। इसके बाद रविवार की सुबह शादी हुई। बाराती बड़हरा गांव के वार्ड 14 से आई थी। चर्चा यहां तक है कि अफरातफरी के बीच भाग रहे दुल्हा व बाराती को एक पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया था। बाद में उसे छुड़ाया गया। इधर घटना के बाद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.