भागलपुर, जनवरी 20 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। बरदाहा पुलिस ने सोहागमाड़ो में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। थानेदार मिथिलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है। हंगामा कर रहे व्यक्ति को हिरासत में लेकर मेडिकल कराने पर डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि की। गिरफ्तार शराबी मनीष कुमार को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...