भागलपुर, सितम्बर 2 -- फारबिसगंज । एक संवाददाता बूथ लूट कर सरकार बनाने वाले इंडी गठबंधन की तथाकथित वोटर अधिकार यात्रा प्रदेश में सुपर फ्लॉप रही, राहुल-तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष की इस झूठ फरेब की यात्रा को जनता ने सिरे से नकार दिया। ये बातें भाजपा विधान सभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने यहां विपक्ष की संपन्न यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। भाजपा नेता श्री कुमार ने कहा कि यह यात्रा महज पॉलिटिकल टूरिज्म से ज्यादा कुछ नही रही। जनता का इससे कोई जुड़ाव नहीं रहा। जनता विकास चाहती है पर पूरे यात्रा में विपक्ष झूठ फैलाने में व्यस्त रहा। श्री कुमार द्वारा जारी बयान में कहा कि यात्रा को जनता ने इस तरह नकार दिया कि यात्रा पूरी होने से दो दिन पहले से ही इनके हताश समर्थक सारी मर्यादाएं तोड़कर अपशब्द बोलने पर उतर आए। कहा कि बिहार के जागरूक मतदाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.