भागलपुर, जुलाई 15 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर मंगलवार को अररिया जिले के तीनों औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो यथा राजकीय आईटीआई अररिया, महिला आईटीआई फारबिसगंज एवं राजकीय आईटीआई फारबिसगंज के छात्र-छात्राओं द्वारा एक प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी आईटीआई कैंपस से शुरू होकर कॉलेज चौक होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुन: आईटीआई परिसर में आकर समाप्त हुई। इस जागरूकता रैली का नेतृत्व प्राचार्य राजीव कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। प्रभात फेरी का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था। इस अवसर पर संस्थानों के मुख्य अनुदेशक सहित अन्य प्रशिक्षकों एवं कर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभातफेरी में विकास रंजन, मनोज कुमार,दिनेश राम, जगनाथ,अनुप,ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.