भागलपुर, जनवरी 13 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। मंगलवार को फारबिसगंज एनएच-27 स्थित ढोलबज्जा के समीप लोडेड ट्रक ने पीछे से एक बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दिया। इससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। ट्रक इंदौर से प्याज लोड कर असम जा रहा था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए। घायलों की पहचान संजना देवी (45 वर्ष), पति मदन झा एवं मदन झा, पिता सियाराम झा के रूप में हुई है। दोनों जोकीहाट सतघरा वार्ड संख्या 6 निवासी बताए जाते हैं। घायल संजना देवी ने बताया कि वे अपने मायके सिमराहा से पति के साथ बाइक से लौट रही थीं। ढोलबज्जा के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें घसीटता चला गया। गनीमत रही कि किसी तरह दोनों की जान बच सकी। घटना के बाद स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.