अररिया, जून 23 -- भरगामा, एक संवाददाता। रविवार को रानीगंज के सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार सुमन ने भरगामा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर ने थाना में दर्ज पुराने एसआर और नन-एसआर केसों की गहन समीक्षा की। लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार से लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में घटित प्रमुख घटनाओं को लेकर गहन पूछताछ की। इंस्पेक्टर ने कांडों की जांच प्रक्रिया, आरोपियों की गिरफ्तारी, केस डायरी अपडेट सहित न्यायिक कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने में लंबित गंभीर मामलों का शीघ्र निष्पादन अपराध नियंत्रण की दिशा में बेहद जरूरी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.