भागलपुर, फरवरी 20 -- पलासी (ए.सं)। बीते 24 घंटे के दौरान प्रखंड के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित पांच व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में नया नगर गांव का अस्मती, जहूर, दिलदार, जुबेदा, मोहम्मद शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया है। चिकित्सक तनवीर आलम ने बताया कि सीएचसी पलासी में इलाज होने के बाद फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...