भागलपुर, फरवरी 24 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांव में मंगलवार को आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार महिलाएं घायल हो गयीं। घायलों में बरहट गांव की किश्वरी खातून, मजलिसपुर की आरती देवी, पेचैली गांव की शगुफी व बीबी साबिया खातुन शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल खतरे से बाहर बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...