भागलपुर, मार्च 29 -- भरगामा । एक संवाददाता बिहार बोर्ड की मैट्रिक रिजल्ट में भरगामा प्रखंड के पैकपार की मानसी ने 96.60 प्रतिशत के साथ 483 अंक अर्जित कर बिहार में सातवां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि उसने उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकपार से हासिल की है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। मानसी के पिता विकाश कुमार शिक्षक हैं । जबकि माता सोनी देवी कुशल गृहणी है। मां सोनी देवी ने बताया कि मानसी शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही है। मानसी ने बताया कि कठिन परिश्रम और समर्पण से उसने यह सफलता प्राप्त की है। परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही गांव में मिठाइयां बांटी गयी। जश्न मनाया गया। मानसी का सपना सिविल सेवा परीक्षा क्षेत्र में जाने का है। वह आईएएस बनकर कर समाज की सेवा करना चाहती हैं। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.