भागलपुर, अप्रैल 26 -- कुर्साकांटा । निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा थाना में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर आरओ मुकेश मंडल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आरओ ने बताया कि तीन पुराने मामले सामने आये। इनमें से दो मामले का निष्पादन कर लिया गया है। जबकि एक मामले में दोनों पक्ष को आवश्यक कागजात के साथ उपस्थिति होने के लिए कहा गया है। वहीं नये मामले एक भी सामने नहीं आए। मौके पर दारोगा रामा शंकर गुप्ता, अंचल कर्मी मो असलम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.