भागलपुर, जून 28 -- भरगामा। निज संवाददाता शनिवार दोपहर भरगामा थाना क्षेत्र के बीरनगर पंचायत अन्तर्गत अकरथापा वार्ड संख्या-7 में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में दोनो पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। बताया गया कि इस दौरान दोनो पक्षों की ओर से गोलियां व तीर भी चलाई गयी। लाठी से भी मारपीट की गयी। इसमें कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गयी है। घटना के बाद आठ घायलों को भरगामा सीएचसी में भर्ती कराया गया है जबकि चार का पूर्णिया के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव है लेकिन वहां पुलिस कैंप कर रही है। पुलिस को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। भरगामा सीएचसी में भर्ती कराये गये घायलों में मो. गुल्फराज, हाजरा खातून, मो. अफजल, मो. तैयब, मो. जैनुद्दीन, मो. शहाबुद्दीन और मो. जाबीर शामिल हैं। सीएचसी के डॉ. संतोष कुमार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.