भागलपुर, मई 17 -- अररिया। एक संवाददाता नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पथराहा वार्ड संख्या पांच में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी का इलाज किया जा रहा है। जख्मी नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पथराहा वार्ड संख्या पांच निवासी मोहम्मद सज्जाद और नजमीन खातून बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.