भागलपुर, जनवरी 5 -- भरगामा । निज संवाददाता भीषण ठंड से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है । खासकर झुग्गी झोपडी मे रहनेवाले गरीब गुरूवे के लिए ठंड ने मुश्किलें बढ़ा दी है । हालाकि ठंड से हर तबका बेहाल है । बीते चार दिन पहले दिन मे थोडी देर के लिए धूप निकलने से लोग राहत महसूस कर रहे थे । लेकिन पिछले तीन दिनों से बेतहाशा ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस बीच सोमवार को दिनभर घने कोहरे की वजह से लोग बहुत मुश्किल में रहे । इधर ठंड की वजह से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के झुग्गी झोपड़ी मे रहने वाले हजारो लोगों को समझ मे नही आ रहा है कि ठंड अगर और लंबा खिंच जाए तो उनलोगो के समझ रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी । क्योंकि बीते तीन दिनो से सूर्य दिनभर बादलों मे छिपी रह रही है । वही खासकर सोमवार को ठंड के आतंक ने लोगो का जीना मुहाल कर दिया। सुब...