भागलपुर, अक्टूबर 14 -- नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल जिले से एक मात्र मंत्री विजय कुमार मंडल पर भाजपा ने एक फिर भरोसा जताया है। पार्टी ने तीसरी बार उन्हें सिकटी विधानसभा क्षेत्र से टिकट थमाया है। अब श्री मंडल के समक्ष छठी बार विधान सभा पहुंचने की चुनौती होगी। इससे पहले आपदा प्रबंधन मंत्री श्री मंडल न केवल पांच बार विधानसभा पहुंचे हैं बल्कि दो बार मंत्री तो दो बार सत्तारूढ़ दल में सचेतक भी रह चुके हैं। जहां तक मंत्री विजय कुमार मंडल के राजनीतिक सफर की बात है तो वर्ष 1995 में वे पहली बार आनंद मोहन के बिहार पीपुल्स पार्टी से अररिया विस क्षेत्र के विधायक बने।सूबे में इस पार्टी के वे अकेले विधायक थे। इसके बाद वे 2000 में निर्दलीय चुनाव लड़कर विधायक बने। फिर राजद में शामिल हो गये। पुरस्कार के रूप में उन्हें सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.