अररिया, जुलाई 2 -- भरगामा, निज संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से भरगामा प्रखंड क्षेत्र व इसके आसपास के इलाकों में रूक रूककर हो रही बारिश से किसानों ने धान की रोपनी शुरू कर दी है । अमूमन इस क्षेत्र में जुलाई के शुरू होते ही किसान धान रोपनी शुरू करते हैं । इस बार बरसों बाद आद्रा नक्षत्र में क्षेत्र के गहरे खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं । लिहाजा किसानों ने अपनी गहरी खेतो मे धान की रोपाई जोर-जोर से शुरू कर दी है । बताया जा रहा है कि यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी से काम नहीं है । क्योंकि गत 15 दिन पहले प्रचंड गर्मी के चलते धान का बिछड़ा सूखने लगा था । लेकिन इसके बाद रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश के बाद किसानों के द्वारा धान का बिचड़ा गिराने से लैकर तैयार बिचड़ा की रोपाई का काम शुरू किया गया है । इधर जोरदार बारिश के बाद जिन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.