अररिया, जून 27 -- जोगबनी, हि प्र। बाल विवाह के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने को लेकर गुरुवार को जोगबनी थाना परिसर में थानास्तरीय बैठक हुई। कार्यक्रम का आयोजन अररिया जिला पुलिस, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन और जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के तत्वावधान में किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने की। जनसंवाद कार्यक्रम में मौलवी, पंडित, जनप्रतिनिधि और आम लोग शामिल हुए। चर्चा का मुख्य विषय बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना रहा। लोगों को बाल विवाह से होने वाले नुकसान की जानकारी देने पर जोर दिया गया। जागरण कल्याण भारती के संजय कुमार ने बताया कि अररिया जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मानव तस्करी, बाल श्रम और बाल यौन शोषण के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई जा रही है। थानाध्यक्ष राजीव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.