अररिया, जून 13 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग) के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को फारबिसगंज थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों ने बाल श्रम की रोकथाम को लेकर शपथ ग्रहण की। इस मौके पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने थाना में पदस्थापित सभी पुलिस कर्मियों को बाल श्रम की रोकथाम को लेकर शपथ दिलाई। पुलिस कर्मियों ने संयुक्त रूप से शपथ ग्रहण करते हुए कहा कि भविष्य में बाल श्रम की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। साथ ही उनके द्वारा बाल श्रम का समर्थन कभी नहीं किया जायेगा। बाल श्रम मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगा। शपथ लेने वालों में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, एसआई राजनंदिनी,अवधेश कुमार सिंह,अजय कुमार,अमित राज, संजीव कुमार,अखिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.