अररिया, जुलाई 16 -- सिकटी, एक संवाददाता। सिकटी प्रखंड के बरदाहा थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज चौक मोड़ पर भूमि विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना को लेकर बरदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दर्ज प्राथमिकी बरदाहा थाना कांड संख्या 50/25 मे सूचक सीताराम झा ने अशोक झा बिनोद झा सहित 6 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। सूचक ने आरोप लगाया है कि मेरी निजी खरीदती जमीन पर जबरन विपक्षी मिलकर गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित अशोक झा एवं अवधेश झा को गिरफ्तार कर न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.