भागलपुर, मार्च 10 -- अररिया, वरीय संवाददाता सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया की ओर से स्थानीय परिषद कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए परिषद के उत्तर बिहार प्रांत एसएफडी प्रमुख प्रो एमपी सिंह ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। होली का पर्व हिंदुओं द्वारा मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में एक है। सभी लोग इस दिन अपने गिले शिकवे को भूलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। होली का रंग हम सभी को आपस में जोड़ता है और रिश्तो में प्रेम तथा अपनत्व का भाव भरता है। इस अवसर पर जिला संयोजक अजीत रंजन ने परिषद कार्यकर्ताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.