भागलपुर, फरवरी 14 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम भाइयों की इबादत का पर्व शब- ए -बरात अकीदत के साथ अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगो ने सारी रात इबादत कर अपने पूर्वजों की मगफिरत की दुआ मांगी। शब- ए- बारात का पर्व प्रखंड क्षेत्र में मगरिब की नमाज के बाद से ही शुरू हो गयी थी। सभी अकीदतमंद लोग सारी रात शबे बारात की नवाफिल की ल्नमाज अदा की। साथ ही साथ कब्रगाहों पर जाकर अपने अपने पूर्वजों की कब्र पर दुआए फातिहा पड़ी। शब-ए-बरात को लेकर मस्जिदों की साफ सफाई की गई थी। साथ ही साथ कब्रगाहों के रास्तों को भी साफ सफाई की। उलेमाओं ने अपनी तकरीर में कहा कि शब-ए-बरात इबादत की रात होती हैं। यह रात अरबी माह के शाबान की 15 वी तारीख में आती हैं। इस रात अल्लाह अपने बंदों के लिये मगफिरत के दरवाजे खोल देते हैं। इस रात अकीदतमंद अपने अपने घरों व मस्जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.