भागलपुर, जनवरी 20 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चार लक्षमीपुर, लैलोखर, शंकरपुर व सौरगांव में पैक्स अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होना है। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के सदस्यों के चुनाव को लेकर 21 और 22 जनवरी को नामांकन की पर्चा सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल होगा। इसके लिए सभा भवन में पंचायत वार एक एक टेबुल अर्थात चार टेबुल लगाए गए हैं। इसके साथ ही एआरओ सहित चार कर्मी की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है। ग्रामीण विकास पदाधिकारी संयम राज को एआरओ और कचहरी सचिव रंजीत कुमार, कचहरी सचिव संतोष कुमार, शिक्षक राम दुलार पासवान व शिक्षक विकास कुमार सिंह को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि 24 से 27 जनवरी तक नामांकन प्रपत्र की संवीक्षा होगी। इसके बाद 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.